Toyota Innova HyCross: ने भारत में एमपीवी (MPV) सेगमेंट को एक नया आयाम दिया है। यह कार पारंपरिक डीज़ल मॉडल से हटकर पूरी तरह पेट्रोल और हाइब्रिड ऑप्शन में उपलब्ध है। जो इसे आधुनिक और ईंधन-किफायती बनाता है। स्टाइलिश डिज़ाइन, शानदार फीचर्स और एडवांस सेफ्टी के साथ HyCross अब केवल एक पारिवारिक कार नहीं, बल्कि एक प्रीमियम और स्मार्ट चॉइस बन गई है। चाहे लॉन्ग ड्राइव हो या शहर की भीड़-भाड़ यह कार हर स्थिति में आराम और भरोसा देती है।
Toyota Innova HyCross: इंजन और परफॉर्मेंस
Toyota Innova HyCross में दो इंजन विकल्प मिलते हैं। एक नॉर्मल पेट्रोल इंजन और दूसरा सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन। इसका 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन लगभग 173 bhp की पावर और 209 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जो शहर और हाईवे दोनों के लिए पर्याप्त है। वहीं हाइब्रिड वेरिएंट, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 183 bhp तक की पावर देता है और यह ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट भी है।

Toyota Innova HyCross: ड्राइविंग बेहद स्मूद
दोनों इंजन में CVT और e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं। जिससे ड्राइविंग बेहद स्मूद और रिलैक्सिंग हो जाती है। यह गाड़ी हल्के वजन और फ्रंट-व्हील ड्राइव प्लेटफॉर्म पर आधारित है। जिससे हैंडलिंग बेहतर और स्टेरिंग रिस्पॉन्स ज्यादा कंट्रोल्ड रहता है। चाहे भीड़-भाड़ वाला ट्रैफिक हो या लंबा हाइवे Innova HyCross का परफॉर्मेंस हर स्थिति में विश्वास दिलाता है।
Toyota Innova HyCross: सुरक्षा
Toyota HyCross को हाल ही में भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5‑स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। टॉप और चाइल्ड ऑक्यूपेंट सुरक्षा स्कोर में यह सभी MPVs में सबसे आगे है। इसमें 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ESC, ABS+EBD, Hill-Assists, और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Toyota Innova HyCross: आराम और इंटीरियर फीचर्स
Ga-Room कंस्ट्रक्शन पर बनी Innova HyCross में Captain Seats, Powered Ottoman Seats, पैनोरमिक सनरूफ, मुड लाइटिंग, रियर AC वेंट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। उच्च वेरिएंट्स में 10.1‑इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, Adaptive Cruise Control जैसे ADAS फीचर्स भी दिए गए हैं।

Toyota Innova HyCross: कीमत और वेरिएंट्स
Toyota Innova HyCross भारत में कुल 13 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। जिसमें 7-सीटर और 8-सीटर दोनों विकल्प मिलते हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.14 लाख G‑FLT पेट्रोल 8-सीटर से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट ZX(O) Hybrid 7-सीटर Exclusive Edition करीब ₹31.34 लाख तक जाती है।
निष्कर्ष
Toyota Innova HyCross MPV सेगमेंट में एक नई क्रांति लेकर आई है। जो मोबाइल की तरह पेट्रोल और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग, प्रीमियम आराम, और ऑल-राउंड सुरक्षा प्रदान करती है। यदि आप बड़ी फ़ैमिली या लॉन्ग ड्राइव्स के लिए एक सुरक्षित, फीचर-रिच और फ्यूल-एफ़िशिएंट वाहन ढूंढ रहे हैं। तो Innova HyCross विकल्प जरूर बन सकती है।
ये भी पढ़े











