Poco M7 Plus: 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च

By Harsh Writer

Published on:

Poco M7 Plus

Poco M7 Plus: भारत में स्मार्टफोन का बाजार लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है। हर महीने कोई न कोई कंपनी नया फोन लॉन्च करती है। जिससे ग्राहकों के पास चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन होते हैं। इसी बीच चीन की लोकप्रिय कंपनी Poco एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। जिसका नाम हो सकता है – Poco M7 Plus।

हालांकि कंपनी ने फोन के नाम की अभी तक ऑफिसियल पुष्टि नहीं की है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स और टीज़र को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि यही फोन आने वाला है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए हो सकता है जो बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन बजट में।

Poco M7 Plus
Poco M7 Plus

Poco M7 Plus में क्या है खास?

इस फोन को लेकर जो जानकारियां अब तक सामने आई हैं। वे इसे एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाती हैं। Poco M7 Plus में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिस्प्ले, और एक नया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन को स्लिम डिजाइन में पेश करने की तैयारी है ताकि इसका लुक प्रीमियम लगे और इसे हाथ में पकड़ना आसान हो।

Poco M7 Plus की जानकारी 

फीचरडिटेल्स 
फोन का नामPoco M7 Plus
डिस्प्ले6.9 इंच FHD+ LCD, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 6s Gen 3
रैम और स्टोरेजअनुमानतः 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज
बैटरी7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
चार्जिंग स्पीड33W फास्ट चार्जिंग
रियर कैमरा50MP प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमराजानकारी सामने नहीं आई
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 (संभावित), MIUI आधारित
लॉन्च की तारीखअगस्त 2025 (उम्मीद जताई जा रही है)

बड़ी बैटरी, अब और हल्के फोन में

Poco M7 Plus की सबसे खास बात इसकी 7000mAh की बैटरी होगी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन भारी और मोटे होते हैं। लेकिन इस फोन में कंपनी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी तकनीक का इस्तेमाल करेगी जिससे बैटरी का आकार छोटा लेकिन क्षमता अधिक हो जाती है।

इसका मतलब यह है कि फोन स्लिम और हल्का रहेगा, फिर भी बैटरी दो दिन तक आराम से चल सकती है। इसके अलावा इसमें 33W की फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। जिससे इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करना संभव होगा।

गेमिंग और वीडियो देखने का मज़ा बड़ी डिस्प्ले के साथ

Poco M7 Plus में 6.9 इंच की बड़ी FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। इससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव और भी स्मूद हो जाएगा। आज के यूज़र्स को बड़ी और तेज़ डिस्प्ले की जरूरत होती है, खासकर जब वे फोन पर लंबा समय बिताते हैं।

144Hz रिफ्रेश रेट आजकल फ्लैगशिप फोनों में दिया जाता है, लेकिन Poco इसे बजट सेगमेंट में लाने की कोशिश कर रहा है, जो ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

परफॉर्मेंस होगी दमदार

फोन मेंQualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। जो कि गेमिंग, ऐप्स चलाने और मल्टीटास्किंग के लिए एक अच्छा चिपसेट है। इसके साथ 6GB या 8GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी हो सकता है। जिससे स्टोरेज को और बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा भी होगा शानदार

Poco M7 Plus में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। जो दिन और रात दोनों में अच्छे फोटो खींच सकता है। कैमरा की पिक्चर क्वालिटी कैसी होगी, इसका अंदाजा लॉन्च के बाद ही लगेगा। लेकिन Poco अपने कैमरा क्वालिटी को लेकर पहले भी भरोसेमंद रहा है।

फ्रंट कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सेल्फी के लिए कम से कम 8MP से 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।

Poco M7 Plus
Poco M7 Plus

लॉन्च और उपलब्धता

Poco ने अभी तक Poco M7 Plus की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन Flipkart और Poco India की वेबसाइट पर जो टीज़र दिखाया गया है, उससे साफ है कि यह फोन जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि अगस्त 2025 के अंत तक इसे ऑफिसियल रूप से लॉन्च कर दिया जाएगा।

फोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन अनुमान है कि यह ₹12,000 से ₹15,000 के बीच लॉन्च हो सकता है। 

Poco M7 Plus एक ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत प्रोसेसर देने वाला होगा। इसका डिजाइन स्लिम होगा। लेकिन इसकी बैटरी पावरफुल होगी। डिस्प्ले गेमिंग और मूवी देखने के लिए बेहतरीन होगी, और कैमरा भी डेली यूज़ के लिए अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें :-

Harsh Writer

Related Post

Leave a Comment